सेवा भारती द्वारा विशाल बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 117 बच्चों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण

Sunday, May 11, 2025 - 13:50
Updated: 1 year ago
0
सेवा भारती द्वारा विशाल बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 117 बच्चों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण

गुना (आरएनआई) आज 11 मई को सेवा भारती गुना द्वारा सेवा भारती के संस्थापक श्री विष्णु जी की स्मृति में चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत सातवें दिन सेवा भारती के रानी दुर्गावती संस्कार केंद्र के सहयोग से पुरानी छावनी कांजी हाउस के निकट विशाल बच्चों का स्वास्थ शिविर लगाया गया। इसमें गुना के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एस पी जैन द्वारा बच्चों का स्वास्थ परीक्षण कर मेडिसिन लिखी गई इस अवसर पर जैन मिलन गुण द्वारा निशुल्क दवा दी गई । इस अवसर पर 117बच्चों को डॉ एस पी जैन साहब द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एस पी जैन साहब द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई तत्पश्चात विश्व शांति हेतु महावीर प्रार्थना का सामूहिक वाचन किया गया।इस अवसर पर नगर जैन मिलन से पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन कंटपीस,कोषाध्यक्ष वीर सुनील जैन पंचायत,वीर विजय ठेकेदार, संस्था सचिव अमित टांटिया, चंद्रेश गोलेछा,सुनील होजरी, महावीर एम आर,चंद्रेश गढ़ा उपस्थित रहे। सेवा भारती से जिला अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी,जिला सचिव अखिलेश विजयवर्गीय,जिला कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष सुनील पांडेय,विभाग समन्वयक प्रमोद यादव थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User