सीएम मोहन यादव से मिले पत्रकार संघ अध्यक्ष, मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
सागर (आरएनआई) जिला सागर के नरयावली में पधारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सागर अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने सौजन्य भेंट की। पत्रकारों से जुड़े हुए विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर ज्ञापन दिया एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्दी से जल्दी लागू कराने की मांग की। आगामी समय में सागर में विशाल प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के संबंध में निमंत्रण पत्र प्रदान किया एवं पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार एवं अपराध रोकने हेतु एवं पत्रकारों पर मानमाने तरीके से पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए फर्जी अपराधिक मामलों पर शीघ्र अति शीघ्र जांच करके खत्म किये जाएं। पत्रकारों के हितों पर ध्यान दिया जाए ऐसा निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के ज्ञापन पर विचार करके तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है तस्वीरे साफ बोलती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिला अध्यक्ष के कंधे पर हाथ रखकर आश्वासन दिया। प्रदीप लहरिया जी का भी धन्यवाद जिन्होंने खुले मन से पत्रकार भवन की मांग रखी और देवेंद्र कश्यप को मुख्यमंत्री से मिलवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)