सीएचसी कादीपुर में एच पी वी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
सुलतानपुर (आरएनआई) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में आज सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एच पी वी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हास्पिटल के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र पटेल अपनी टीम के साथ किया।इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र पटेल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक विशेष टीका है जो शरीर को एचपीवी वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यह वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और एचपीवी संक्रमण को रोकने में मदद करता है।एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के 70% मामलों को रोक सकती है।वैक्सीन वैजाइनल, एनल और ओरोफेरिन्जियल कैंसर से भी बचाव करती है।एचपीवी वैक्सीन जेनिटल वॉर्ट्स को रोकने में मदद करती है।यह वैक्सीन 10 साल से अधिक समय तक सुरक्षा प्रदान करती है।
एचपीवी वैक्सीन 9 से 14 साल की उम्र के बीच लगवाना सबसे प्रभावी होता है। यह संक्रमण होने से पहले ही शरीर में एंटीबॉडी बना देता है।इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह एएनएम स्वाती तिवारी,एचबी आशा सिंह, प्रवेश वर्मा, आशा रीता शर्मा लक्ष्मणपुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)