सिविल अस्पताल आरोन में 30 महिलाओं के सफल महिला नसबंदी ऑपरेशन
गुना (आरएनआई) सिविल अस्पताल आरोन में महिला नसबंदी हेतु अतिरिक्त निश्चित सेवा दिवस का आयोजन
कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार नियोजन के स्थायी साधन के रूप में महिला नसबंदी सेवाओं का सतत आयोजन किया जा रहा है। अधिक संख्या में महिलाओं द्वारा पंजीकरण कराए जाने के कारण लाभार्थियों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त निश्चित सेवा दिवस के रूप में रविवार को भी महिला नसबंदी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
शासन के निर्देशानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रति सर्जन प्रति दिवस अधिकतम 30 महिला नसबंदी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यह सेवाएं राज्य स्तर से नामित संस्था FRHS COT India द्वारा प्रदान की जा रही हैं, जिसके 5 अनुभवी सर्जन जिले में सेवाएं दे रहे हैं।
इसी क्रम में सिविल अस्पताल आरोन में रविवार को कुल 30 महिलाओं के सफल आपरेशन हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)