कुंभराज में 4 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का मिला लाभ
गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर लाने का सही मायने में कार्य प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है और आज प्रदेश बीमारू राज्य की सूची से बाहर निकलकर विकसित राज्य की श्रेणी में आ गया है ।ये बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कुंभराज में चार करोड़ रुपये से अधिक के विकासकार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही ।राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र व प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को फायदा मिल रहा है फलस्वरूप आज पूरे देश के ज्यादातर हिस्से में भारतीय जनता पार्टी का शासन है ।यह सभी कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

चांचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीना ने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य है कि चाँचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर न रहे और हर क्षेत्र में यहाँ विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए ।इन विकास परियोजनाओं से नगर कुंभराज में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जल आपूर्ति में सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
*चार करोड़ की लागत से होने वाले विकास निम्न कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण*
• विधायक निधि योजना के तहत शिव मंदिर टेकरी पर सामुदायिक भवन का निर्माण (लागत ₹12 लाख)
• एसडीआरएफ योजना अंतर्गत भमावद चौराहे से फिल्टर प्लांट तक नाला निर्माण कार्य (लागत ₹56 लाख)
• अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नवीन जल टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य (लागत ₹302.58 लाख)
• स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत एमआरएफ/कम्पोस्टिंग प्लांट निर्माण कार्य (लागत ₹36.52 लाख)

कार्यक्रम में कुंभराज मंडल अध्यक्ष रोहित कासट ,ओम प्रकाश राठौर,विधायक प्रतिनिधि रामसेवक मीना , महावीर शर्मा ,अजय प्रताप सिंह परिहार,राहुल मीना, सुरेश काकानी,बाबूलाल सेन,नगर परिषद प्रतिनिधि , कमलेश साहू ,दीपक उपाध्याय ,विपिन सुमन सहित बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)