सामाजिक समरसता का कार्यक्रम आयोजित कर किया महिलाओं का सम्मान

Monday, April 10, 2023 - 14:18
Updated: 4 years ago
0
सामाजिक समरसता का कार्यक्रम आयोजित कर किया महिलाओं का सम्मान

गुना। आरोन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु शर्मा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार जिलेवार में चल रहा सामाजिक समरसता अन्न योजना कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा मंडल आरोन के अध्यक्ष श्रीमती रामकन्या यादव ने जिला अध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता योजना मैं महिला कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भोजन पर आमंत्रित किया और उनका सम्मान भी किया गया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं से आवेदन करने की अपील की और शिवराज सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला नेत्री श्रीमती अनीता जैन ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित होगी इसका लाभ प्रत्येक महिला को मिलेगा महिलाओं के हित में शिवराज सरकार का यह सबसे बड़ा कदम है मैं स्वागत करती हूं
महिला कार्यकर्ता बबीता, संगीता, बंदना सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User