साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की समीक्षा बैठक, Digital Arrest पर नियंत्रण के निर्देश

Nov 12, 2024 - 18:45
Nov 12, 2024 - 18:45
 0  1.4k
साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की समीक्षा बैठक, Digital Arrest पर नियंत्रण के निर्देश

भोपाल (आरएनआई) आज राज्य सायबर पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साइबर क्राइम विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विस्तृत जानकारी ली एवं सायबर पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

साइबर अपराध को नियंत्रित करने, पुलिस को अधिक हाईटेक बनाने, सभी जिलों में साइबर थाना तथा साइबर डेस्क की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार कार्यरत है।

भविष्य में Digital Arrest जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मीडिया के साथियों से चर्चा कर Digital Arrest के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0