जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने कहा – साहब सोयाबीन का ‘भाव दो या मार दो’, रखी ये मांग

Tuesday, November 12, 2024 - 18:43
Updated: 2 years ago
0
जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने कहा – साहब सोयाबीन का ‘भाव दो या मार दो’, रखी ये मांग

हरदा (आरएनआई) मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान आज एक बार फिर अजब नजारा देखने को मिला है जहाँ किसान व्हीलचेयर पर सोयाबीन को लेकर पहुंचे। क्योंकि सोयाबीन के कम दाम को लेकर किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही किसानों ने सोयाबीन के दाम बढ़ाने और नहर का पानी समय पर दिलाने की मांग की।

दरअसल हरदा जिला कृषि प्रधान है यहां ज़िले में मूंग, चना, गेहूं, का उत्पादन सबसे अधिक होता है। लेकिन यहीं पर किसान सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दे रहा है। किसानों ने कहा कि सोयाबीन का ‘भाव दो या मार दो’ की बात कही जा रही है। क्योंकि यह समय बुवाई का चल रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त नहर में पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसान अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहा है।

किसानों का अनोखा प्रदर्शन
इधर किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपार्जन नीति के अनुसार 25 अक्टूबर से खरीदी शुरू होना था, लेकिन आज तक उपार्जन शुरू नही हुआ। आज अपनी समस्या को लेकर किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया।


Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User