सांसद नरेश उत्तम पटेल ने मखौवा हादसे में पीड़ित परिवार को 50-50 हजार की चेक सौंपी

Tuesday, October 14, 2025 - 20:46
Updated: 12 months ago
0
सांसद नरेश उत्तम पटेल ने मखौवा हादसे में पीड़ित परिवार को 50-50 हजार की चेक सौंपी

फतेहपुर (आरएनआई) धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव में पांच अक्टूबर को दीवार गिरने से हुई दो बच्चों की मौत के मामले में मंगलवार को जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और परिवारीजनों को ढाढंस बंधाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में पचास-पचास हजार रूपए की चेक सौंपी। उन्होने परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

बताते चलें कि मखौवा गांव में तेवहर के मौके पर महिलाएं गीत गा रही थी और बच्चे खेल रहे थे। तभी गंगापाल की दीवार गिर गई थी। जिसके मलबे में दबकर विष्णु कुमार पाल 12 वर्ष पुत्र राजकुमार पाल व अभिषेक पाल 8 वर्ष पुत्र कुंवर बहादुर पाल की मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल को निर्देशित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में सांसद नरेश उत्तम पटेल पार्टीजनों के साथ मखौवा गांव पहुंचे और घटना के बाबत परिजनों से जानकारी हासिल करते हुए उन्हें ढाढंस बंधाने का काम किया। सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होने दोनों परिवारों को पचास-पचास हजार रूपए की चेक सौंपी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ अफसर अली, नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना, नूर जहां, ज्ञानमती, दिनेश परमार, महेश जाटव, प्रवीण पटेल, महफूज खान, परवेज़ आलम, अंकित यादव, नागेंद्र यादव, विजय विधायक, रोहित निषाद, बृजेश पाल, लवकुश आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User