एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों को दिए कड़े निर्देश, रात्रि गश्त और अवैध शराब पर अभियान तेज
फतेहपुर (आरएनआई) रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने मातहतों के पेंच कसते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों को जेल भेजने व अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
अपराध समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाए। अवैध पटाखा भंडारण व अवैध पटाखा फैक्ट्री की चेकिंग कर कार्यवाही करने के संबंध को निर्देशित किया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सशक्त कार्यवाही करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही, वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण, सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने, थानावार टॉप-10 अपराधियों, जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना की जांच करने व ऑपरेशन क्लीन के तहत माल निस्तारण हेतु सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में समस्त अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारीगण के अतिरिक्त समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



