सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने भाग लिया
शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली के उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सहभागिता कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सम्भाग निरीक्षक सीतापुर सुरेश सिंह, संकुल प्रमुख विनोद, नगर कार्यवाह अनूप, खण्ड कार्यवाह प्रवीण सिंह, खण्ड संघचालक संजय मोदी, पूर्व खण्ड कार्यवाह अमित मिश्रा अमितेश, प्रधानाचार्य मिथलेश, रामदास गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)