सरकारी भूमियो पर बने कब्रिस्तान पर बन गए होटल और कॉम्प्लेक्स, भूमाफिया ने बच्चों के शमशान में काट दी कॉलोनी

राजस्व विभाग के मेल जोल से भूमाफियाओं एवं कॉलोनाइजर द्वारा सरकारी सर्वे में गड़बड़ी करके खसरा को खुर्द बुर्द कर दिया गया हैं

Saturday, January 18, 2025 - 21:43
Updated: 2 years ago
0
सरकारी भूमियो पर बने कब्रिस्तान पर बन गए होटल और कॉम्प्लेक्स, भूमाफिया ने बच्चों के शमशान में काट दी कॉलोनी

गुना (आरएनआई) सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार हनुमंता के सामने स्थित बच्चो के विभिन्न सर्वे नंबर में स्थित सरकारी कब्रिस्तान को खत्म कर दिया गया हैं।

इस कब्रिस्तान के सरकारी सर्वे शासकीय कब्रिस्तान में कॉलोनी काटकर उनकी रजिस्ट्री भी करवा दी गई ओर जो शेष वाची भूमि पर कब्जा करते हुए बेचने की कगार पर हैं। 

सूत्र का कहना हैं कि यहां पर वर्षो से लगभग चार बीघा जमीन पर बच्चो का कब्रिस्तान था,जिसमे छोटे बच्चो को मौत के बाद उन्हें दफनाया जाता है।

लेकिन भूमाफिया, कोलोनाइजर ने मरघट शाला की लगभग चार बीघा जमीन को लगातार बेच कर मकान भी बनवा रहें हैं।

जानकारों का कहना हैं कि अब बमुस्किल एक बीघा ही जमीन कब्रिस्तान के लिए ही शेष बची हैं।

जिला प्रशासन से आम लोगो ने जनहित में बच्चो के कब्रिस्तान की जमीन भूमाफिया, कॉलोनाइजर से मुक्त कराने की मांग की हैं।

इसी प्रकार पुराने जिन घर भी कब्रिस्तान बताया जाता हैं। वही 1007_1006 ओर 1008 में सरकारी भूमियों में  एक सर्वे में कब्रिस्तान हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User