सरकारी जमीन कब्जा न कर पाने से नाराज युवक ने लेखपाल को फसाने की रची साजिश! एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Saturday, May 2, 2026 - 21:53
Updated: 4 months ago
0
सरकारी जमीन कब्जा न कर पाने से नाराज युवक ने लेखपाल को फसाने की रची साजिश! एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

हरदोई (आरएनआई) लेखपाल द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा करने वालों के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफ आई आर से खुन्नस खाए ग्रामीण ने धन उगाही का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया हालांकि वीडियो की पुष्टि आज समाचार पत्र नहीं करता है लेकिन जानकारी के अनुसार बदले की भावना से की गई एक सुनियोजित साजिश की बू अवश्य आ रही है वही लेखपाल राजेश का कहना है कि आरोप झूठा बेबुनियाद षड्यंत्र रचकर बदनाम करने के लिए रचा गया है नेवादा मजरा वील निवासी मुकेश ने आरोप लगाया कि जमीन से जुड़े कार्य के नाम पर लेखपाल द्वारा अवैध पैसों की मांग की गई इसके समर्थन में एक वीडियो भी वायरल किया गया जिसमें एक व्यक्ति प्रपत्र कागज लेते हुए दिख रहा है वही लेखपाल राजेश का कहना है कि मुकेश यादव और उनके कुछ साथी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे थे जिसकी कई बार शिकायतें मिली बाद में राजस्व विभाग और पुलिस के जरिए कार्रवाई कराई गई लेखपाल ने बताया की मुकेश यादव को धारा 13 (1) में पाबंद भी किया गया था यही नहीं 1 फरवरी 2026 को लेखपाल राजेश गुप्ता ने मुकेश समेत 8 लोगों के विरुद्ध धारा 173 बी एन एस के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 धारा 2 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 धारा 3 में मुकदमा भी दर्ज कराया था तथा सरकारी जमीन पर कर रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया था बताया जाता है कि इसी के बाद से लेखपाल को सबक सिखाने के लिए मौके का इंतजार किया जा रहा था राजेश बताते हैं कि यह मौका उन्हे उस समय मिल गया जब मुकेश के द्वारा खतौनी में नाबालिक को बालिक दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन प्रार्थना पत्र के साथ- साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराए गए लेखपाल द्वारा साक्ष्य मांगने पर आधार कार्ड और टी सी की कॉपी देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वहीं उप जिला अधिकारी द्वारा वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User