समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण: पूर्व ग्राम प्रधान श्यामा सिंह ने जन्मदिन पर बांटे कंबल
हरदोई (आरएनआई) पूर्व ग्राम प्रधान श्यामा सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सर्द मौसम में, जहां प्रशासन द्वारा सीमित सहायता के कारण अधिकांश जरूरतमंद सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं, वहीं श्यामा सिंह ने असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग जनों को अपने जन्मदिन पर कंबल वितरित किए।
कंबल वितरण के दौरान, पूर्व ग्राम प्रधान श्यामा सिंह ने कहा, "जरूरतमंदों की सेवा भावना से सच्ची खुशी मिलती है। जब तक किसी के काम आएं, तभी जीवन सार्थक लगता है।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने पूर्व ग्राम प्रधान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)