संतोष वर्मा के बयान पर भड़का सवर्ण समाज, एफआईआर की मांग करते हुए एसपी को सौंपा ज्ञापन

Nov 25, 2025 - 21:51
Nov 25, 2025 - 21:55
 0  216
संतोष वर्मा के बयान पर भड़का सवर्ण समाज, एफआईआर की मांग करते हुए एसपी को सौंपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) मंगलवार को सनातन सवर्ण समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अजाक्स संगठन के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा ढ्ढ्रस् के कथित विवादित बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा आए दिन सवर्ण समाज को बिना कारण स्ष्ट-स्ञ्ज एक्ट जैसे कठोर कानून में फंसाने, अनर्गल बयानबाजी करने और सनातन धर्म के देवी-देवताओं का अपमान करने जैसी घटनाएँ सामने आती रही हैं।

प्रतिनिधियों ने बताया कि हाल ही में संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों को लेकर अत्यंत निंदनीय टिप्पणी की गई है, जिससे पूरे सवर्ण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले होते हैं और प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0