मतदाता सूची शुद्धिकरण जन-आंदोलन बने, एसआईआर में लापरवाही लोकतंत्र को कमजोर करेगी– डॉ. निशांत खरे
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी डॉ निशांत खरे ने गुना जिले प्रवास के दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल नाम जोड़ने की नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्ठा के साथ संपन्न कराने की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में लापरवाही लोकतंत्र को कमजोर कर सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर फॉर्म भरवाने में सहयोग, दस्तावेज़ों की जानकारी तथा शंकाओं का समाधान करना कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

