श्वेता चौधरी ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
हाथरस-24 अक्टूबर । आज विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की धर्मपत्नी श्वेता चौधरी ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पथ संचलन के मार्ग का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। इसके पश्चात उन्होंने बागला काॅलेज पहंुच कर पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष द्धारा घंटाघर पर स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई तथा घंटाघर को गुब्बारे-मेटिंग आदि से सजाया गया था तथा ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा भी की गयी। घंटाघर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाऐं भी पालिका अध्यक्ष के साथ मौजूद थीं।
इस मौके पर राधा सिंघल, संतोष जोशी, सोनिया नारंग (नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा), पूजा वाष्र्णेय, सुनीता दीक्षित, नीलम वाष्र्णेय, स्वाति तथा अन्य महिलायंे उपस्थित थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

