बिसावर में घुंघरु व्यवसायी के घर से लाखों की चांदी व नगदी चोरी

Tuesday, October 24, 2023 - 21:16
Updated: 3 years ago
0
बिसावर में घुंघरु व्यवसायी के घर से लाखों की चांदी व नगदी चोरी

सादाबाद-24 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के बिसावर कस्बा में चोरों ने बीती रात्रि को धावा बोलकर एक घुंघरू व्यवसायी  के घर से लाखों रुपए कीमत की चांदी व नगदी पार कर ले गए। बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर घुंघरू बनाने के लिए रखी 60 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया है। आज सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो पूरे कस्बा में भारी हड़कम्प एवं  सनसनी फैल गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी वहीं  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी,  डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम आदि पहुंच गए और पुलिस टीमों ने जमकर छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है । कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने 24 घंटे में दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम  देकर पुलिस को चुनौती दी है।  
जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिसावर कस्बे में बड़े पैमाने पर चांदी से घुंघरू व पायल आदि बनाने का कारोवार होता है और तमाम व्यापारी बाहर से व्यापारियों से चांदी लाकर उनके सामान तैयार कर कर उन्हें भेजते हैं। जबकि कुछ व्यापारी ऐसे भी हैं जो कि अपना खुद के प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में भेजते हैं और देखा जाए तो पूरे कस्बा में ज्यादातर घरों में घुंघरू आदि बनाने का व्यवसाय  चलता है।      
बताते हैं कस्बा निवासी संजय शर्मा चांदी के घुंघरू बनाने का काम करते हैं और कल देर रात जब वह व उनके परिजन सो रहे थे तो चोरों ने उनके घर पर धाबा बोल दिया और घर में रखी हुई घुंघरू बनाने के लिए लाखों रुपये की कीमत की 60 किलो चांदी और ढाई लाख रुपए की नगदी को पार कर ले गए।    
घटना की आज सुबह जब परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने  तत्काल इलाका पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सादाबाद, इंस्पेक्टर, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गए । पुलिस अधिकारियों व पुलिस टीम  द्वारा मौके पर जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश की जा रही है।              
उल्लेखनीय है कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो दिन में दो बड़ी घटनाओं का अंजाम देखकर पुलिस को जहां कड़ी चुनौती दी है। वहीं चोरों ने रविवार की रात्रि को कस्बा मई निवासी कोल्ड स्टोरेज स्वामी के घर पर भी सेंध  लगाकर 5 लाख रूपये कीमत के जेवरात व 3 लाख की नगदी एवं उनकी लाइसेंसीे पिस्टल आदि को चोरी कर ले गए थे और पुलिस जहां उक्त घटना के खुलासे व चोरों की तलाशी में जुटी थी  वहीं चोरों ने अब दूसरी घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैला दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User