श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की कार की टक्कर से मौत, वाहन कब्जे में
श्रावस्ती (आरएनआई)। यूपी के श्रावस्ती जिले में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह बहराइच-जमुनहा मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।
ग्रामीण ग्राम पंचायत हरिहरपुर महराज नगर (मजरा गुरूदत्त पुरवा) के रहने वाले 40 वर्षीय ननकू वर्मा रविवार रात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भिनगा के यहां ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे।
शिकारी चौड़ा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ननकू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



