मथुरा: महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दिवाली पर बेलवन में विशेष आस्था
मथुरा (आरएनआई)। दिवाली के अवसर पर मांट के निकट बेलवन स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था और दिनभर दर्शन का क्रम जारी रहा।
भक्तों ने माता के दर्शन कर धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की कामना की। मंदिर के सेवायत राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, दिवाली पर दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं। यहां कमल का फूल चढ़ाकर मनोकामनाएं व्यक्त करने की परंपरा है।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी की पूजा का धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर देवी के दर्शन करते रहे।
विशेष मान्यता
मान्यता के अनुसार, यमुना तट स्थित बेलवन में महालक्ष्मी आज भी तपस्या कर रही हैं ताकि वह बांसुरी की धुन पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ महारास में सम्मिलित हो सकें। यहां पौष माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार को पारंपरिक मेला भी आयोजित किया जाता है।
मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन सक्रिय रहा। भक्तों ने दीपावली के इस शुभ अवसर पर आस्था और उल्लास के साथ दर्शन किए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



