राज ठाकरे का आरोप: महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में 96 लाख फर्जी नाम, चुनाव टालने की मांग; 1 नवंबर को विरोध मार्च

Oct 20, 2025 - 14:31
 0  162
राज ठाकरे का आरोप: महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में 96 लाख फर्जी नाम, चुनाव टालने की मांग; 1 नवंबर को विरोध मार्च

मुंबई (आरएनआई)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि राज्य की मतदाता सूची में 96 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि जब तक वोटर लिस्ट की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निकाय चुनाव स्थगित किए जाएं।

राज ठाकरे ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास इस गड़बड़ी से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी है और पार्टी के सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर सूची की जांच करें। उनका कहना है कि यह राज्य और देश के मतदाताओं का अपमान है।

विपक्ष ने जताया समर्थन
राज ठाकरे के आरोपों के बाद विपक्षी दलों ने भी चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि जल्द ही उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार और अन्य विपक्षी नेता संयुक्त रूप से चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

राउत ने आरोप लगाया कि हर चुनाव में “मैच फिक्सिंग” हो रही है और बीजेपी गड़बड़ी कर चुनाव जीत रही है। विपक्ष ने 1 नवंबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ एक बड़ा मार्च निकालने का ऐलान किया है।

सरकार की प्रतिक्रिया
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना (शिंदे गुट) चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और महायुति गठबंधन बड़ी जीत दर्ज करेगा।

इस विवाद के बीच राहुल गांधी का पुराना बयान भी दोबारा चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव को धांधलीपूर्ण बताते हुए कहा था कि चुनाव से महज पांच महीने पहले जितने वोटर जोड़े गए, उतने पिछले पांच वर्षों में नहीं हुए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.