शिव मंदिर विद्युत परिसर में भाजपा जनों ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्री राम लला विराजमान के इंतजार की घड़ियां हुई समाप्त, 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद कल भगवान श्री राम बिराजेंगे अयोध्या के भव्य मंदिर में

Sunday, January 21, 2024 - 12:59
Updated: 3 years ago
0
शिव मंदिर विद्युत परिसर में भाजपा जनों ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्री राम लला विराजमान के इंतजार की घड़ियां हुई समाप्त, 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद कल भगवान श्री राम बिराजेंगे अयोध्या के भव्य मंदिर में

गुना (आरएनआई) पांच सौ वर्षों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही हे। कल यानी  22 जनवरी सोमवार को भगवान श्री रामलला अपने व‍िग्रह में व‍िराजेंगे तो अयोध्‍या ही नहीं पूरे देश राममय हो गया।  जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को भाजपा जनों ने विद्युत मंडल परिसर में स्थित शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह रघुवंशी, विकास जैन, लक्ष्मी शर्मा, अभिलाषा गर्ग, राजकुमारी रजक, मीना चौरसिया, शीतल शिवहरे, अनीता यादव, ब्रजेश शर्मा, चंद्रेश सोनी, ओम प्रकाश नरवरिया, पंडित ब्रजेश शर्मा, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्री राम भक्तों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। 

बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर वासियों ने खास तैयारियां की हैं। जिले के सभी मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव देखा जायेगा। इससे पूर्व भाजपा जनों ने द्वारा गुना जिले में जहां मंदिरों की साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की विशेष तैयारी है, जबकि घरों से लेकर बाजार तक सभी को भगवा रंग में सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन कहीं रामायण पाठ के बाद प्रसाद वितरण होगा तो कहीं कीर्तन और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User