सागर को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की सौगात, डॉ.मोहन यादव ने की घोषणा

Sunday, January 21, 2024 - 13:11
Updated: 3 years ago
0

सागर (आरएनआई) मध्य प्रदेश सरकार सागर को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की सौगात देने जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार को सागर के पीटीसी ग्राउंड स्थित सभा स्थल पहुंचे जहाँ सागर की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

इसी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर की जनता को अभूतपूर्व सौगात देते हुए सागर में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय शुरू करने की घोषणा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में रोजगार को लेकर भी अपनी बात रखते हुए रोजगार के नए अवसर के लिए बुंदेलखंड पैकेज की भी घोषणा की।

 बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम के दौरान सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान केन-बेतवा लिंक परियोजना पर भी बात की। केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड की जमीन को उपजाऊ बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है.जिसकी वजह से अब यह धरती पंजाब को भी पीछे छोड़ेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User