शाही पालकी महोत्सव १० नवंबर रविवार को धूमधाम से शुरू हुई

Nov 10, 2024 - 19:34
Nov 10, 2024 - 19:35
 0  621

गुना (आरएनआई) जमेगा अखाड़ा खाटूनरेश का प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी खाटूनरेश बाबा श्री श्याम का जन्मोत्सव समारोह दिनांक  १०  नवंबर २०२४ रविवार को श्री श्याम परिवार गुना के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर दोपहर में खाटूनरेश स्वयं शाही पालकी में विराजमान होकर साक्षात आपके घर के समक्ष से आपके दर्शन के लिए पधार रहे हैं । शाही सवारी होटल सम्राट हनुमान चौराहे से हाटरोड , सदर बाज़ार , लक्ष्मीगंज , होते हुए ठीक ८ बजे लगभग नारायणा गार्डन पहुँच जाएगी जहां खाटूनरेश की महाआरती संपन्न होगी । शाही पालकी महोत्सव के दौरान प्रति वर्ष सिर्फ़ गुना ही नहीं बल्कि दूरदराज़ से भी कॉफी संख्या में श्यामप्रेमी सम्मिलित हो रहें हैं।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0