शाहाबाद: उधरनपुर मंडल में हुई बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

Sunday, October 6, 2024 - 12:47
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: उधरनपुर मंडल में हुई बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक

शाहाबाद, हरदोई। बीजेपी श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक कुमार शुक्ला ने उधरनपुर मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की, बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाने को कहा। विधान सभा शाहाबाद अंतर्गत अपने प्रभार वाले उधरनपुर मंडल में सदस्यता महा अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक कुमार शुक्ला ने कहा कि कल रविवार 6 अक्टूबर को पार्टी के महा संपर्क एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाए जो कि दिए गए बूथ पर अपने रेफरल से 100 सदस्य अवश्य बनाएं। साथ ही जिन बूथों पर अभी सदस्यता कम हो पाई है, उन बूथों पर मंडल के पदाधिकारी को लगाएं। समीक्षा बैठक में मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष धनंजय जी, मंडल महामंत्री अनुज राजपूत, हरिओम कुशवाहा के सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User