शहरी एवं जिले के विकास से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन

Tuesday, November 12, 2024 - 20:50
Updated: 2 years ago
0
शहरी एवं जिले के विकास से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में शहरी एवं जिले के विकास से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, भाजपा जिला अध्‍यक्ष धमेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित संबंधित जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।  बैठक के दौरान कलेक्‍टर द्वारा सीएम राइज स्‍कूल म्‍याना, क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय गुना स्‍थापना कार्य की प्रगति, जिला चिकित्‍सालय गुना के निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा, मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि, प्रधानमंत्री जनमन योजना, मल्‍टी र्स्‍पोट्स कॉम्‍पलेक्‍स, गुना शहर मुख्‍य मार्ग थीम रोड एवं रिंग रोड, अमृत सीवर योजना, जिले के तालाबों का चिन्‍हांकन एवं उनका सफाईकरण, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण आदि विषयों पर पीपीटी के माध्‍यम से आवश्‍यक जानकारियों से बैठक में उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। 

बैठक में कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्णं किये जाएं। प्रस्‍तावित कार्यो की विस्‍तृत कार्य योजना तैयार की जाये। जिला चिकित्‍सालय गुना में स्‍टॉफ की कमी को पूरा करने का प्रस्‍ताव शासन को भेजा जाये। जिला चिकित्‍सालय गुना में निर्माणाधीन भवनों का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जावे।  बैठक में कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया कि विभिन्‍न योजनाओं के अंतर्गत जहां लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गयी हैं उन सड़कों का रिस्‍टोरेशन कार्य पूरी गुणवत्‍ता के साथ किया जाये। सभी लोग अपने-अपने दायित्‍वों का निर्वहन करके शहर के विकास कार्यो में सहयोग करें।

आज आयोजित बैठक के विभिन्‍न जनप्रतिनिधि एवं कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा, अपर कलेक्‍टर  अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, महाप्रबंधक उद्योग प्रकाश इंदौरे, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव, प्रबंधक डीटीआईसी आरके जैन, ईई एमपीईबी राजेन्‍द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मुकुल भटनागर सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User