शताब्दी वर्ष में प्रवेश पर आर्य समाज गुना की भव्य रैली, राष्ट्र प्रेम और नशा मुक्ति का दिया संदेश

Friday, July 24, 2026 - 22:41
0
शताब्दी वर्ष में प्रवेश पर आर्य समाज गुना की भव्य रैली, राष्ट्र प्रेम और नशा मुक्ति का दिया संदेश

आर्य समाज गुना इस वर्ष 26 जुलाई को अपनी स्थापना के 100वें वर्ष (शताब्दी वर्ष) में प्रवेश करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा शहर में देशभक्ति के गीतों के साथ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा वैदिक संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

इन मार्गों से गुजरी रैली

यह रैली आर्य समाज परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सदर बाज़ार, बोहरा मस्जिद, भगत सिंह चौक और मानस भवन होते हुए पुनः आर्य समाज भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में नगरवासियों और व्यापारियों द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया गया।

ओ३म् पताकाएँ और वेदों के उपदेश रहे आकर्षण

रैली में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी हाथों में पवित्र 'ओ३म्' लिखी ध्वजाएँ और तख्तियाँ थामे नज़र आए। तख्तियों पर चारों वेदों के नाम, आर्य समाज के नियम और उपदेश लिखे हुए थे। रास्ते भर विद्यालय के पूर्व शिक्षक व भजन गायक श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने मधुर भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में आर्य समाज के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद पंचोली, मंत्री हरि दत्त शर्मा, वरिष्ठ सभासद इंजी. विनय शास्त्री, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, प्राचार्य श्रीमती मंजुला शास्त्री, पूर्व छात्र इंजी. संजीव गर्ग, वरिष्ठ सभासद अनिल आर्य, श्रीमती निरूपा आर्य, प्रमोद सोनी, श्रीधर शर्मा, प्रधान अध्यापक रामबाबू चंदेल, सुरेंद्र शर्मा सहित स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User