बार काउंसिल ने बहाल की सदस्यता, आदेश लेने से अध्यक्ष-सचिव के इनकार से कादीपुर बार चुनाव में बढ़ा विवाद
बार एसोसिएशन कादीपुर कार्यकारिणी की चुनावी सरगर्मियां जोरों पर है। मताधिकार को लेकर बार के दो सदस्यों का मामला बार कौंसिल तक पहुंच गया है। कादीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ता वंशराज विश्वकर्मा व बृजेश कुमार एडवोकेट ने अपनी बात को दिनांक 21-07-2026 को लिखित रूप में बार कौंसिल को अवगत कराया कि पिछली बार हम बार एसोसिएशन कादीपुर के सदस्य के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था लेकिन इस बार बार एसोसिएशन अध्यक्ष व सचिव दुर्भावनावश मतदाता सूची से नाम हटाकर मताधिकार से वंचित कर रहे हैं।
मामले को बार कौंसिल उत्तर प्रदेश संज्ञान में लेते हुए मामले में जिलाधिकारी सुलतानपुर को निर्देशित किया कि कादीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य वंशराज विश्वकर्मा एवं बृजेश कुमार की सदस्यता बहाल कर दी गई है इन्हें मताधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।इस मामले में वंशराज विश्वकर्मा बृजेश कुमार का कहना है कि हमलोग उपजिलाधिकारी के माध्यम से आदेश की कापी अध्यक्ष और सचिव को सौंपने का प्रयास किया लेकिन दोनों लोग आदेश की कापी लेने से इन्कार कर दिया। फिलहाल इनके मताधिकार को लेकर कल होने वाले निर्वाचन में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)