विधायक लक्ष्मण सिंह का 'केसरिया तेरा इश्क़' वाला अंदाज: राघोगढ़ में गाना गाकर मांगे वोट; दिग्विजय सिंह इसी गाने पर कर चुके हैं डांस

Friday, January 20, 2023 - 00:00
Updated: 4 years ago
0

गुना। जिले की राघोगढ़ नगरपालिका के लिए चुनाव प्रचार थम चुका गया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह ने अनोखे अंदाज में प्रचार किया। पिछले दिनों उनके बड़े भाई और प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने जिस गाने पर डांस किया था, उसी गाने (केसरिया तेरा इश्कहै पिया) को गाकर लक्ष्मण सिंह ने वोट मांगे। उनका यह सुरीला अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए। प्रचार के दौरान राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि राघोगढ़ नगरपालिका के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। 24 वार्डों के लिए लगभग 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार शाम 5 बजे से प्रचार थम गया है। अब केवल प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से प्रचार कर सकेंगे। भाजपा की तरफ से जहां पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रचार किया, तो वहां कांग्रेस के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह और जयवर्धन सिंह ने कमान संभाली। जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंगलवार को राघोगढ़ पहुंचे और प्रचार किया था।

जयवर्धन सिंह चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्य भी मंच से गिनाए, जिनमें एनएफएल से रुठियाई तक की सड़क को कांग्रेस की देन बताया और शेष विकास कार्यों को इस बार पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गुना से आने वाले और इंदौर की ओर जाने वाले एनएफएल के नागरिकों को हाइवे क्रॉस करने में बहुत समस्या होती है।दौराना चौराहे पर एक फुटब्रिज हमारी प्राथमिकता में है। रुठियाई से एनएफएल के बीच रेलिंग सहित ऊँचा ब्रिज और पूरी रोड पर स्ट्रीट लाइट होने से यहाँ के नागरिकों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राघौगढ़ नगरपालिका के 24 वार्डों में अभी तक 8700 कुटीर स्वीकृत हो चुके, जबकि गुना के 37 वार्डों में बमुश्किल 1000 के आसपास ही हो सके हैं। शेष रहे वंचित लोगों को भी हम जल्द स्वीकृत करवाएंगे।चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि खबर मिली है भाजपा के लोग दो हजार रुपये प्रति वोट तक दे रहे हैं। यह रेट और भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बोल रहे हैं कि किले को नीचे गिराना है। यह किला बड़े भाई (दिग्विजय सिंह), मेरा या हमारे बच्चों का नहीं है। यह किला राघोजी महाराज का है। यह किला कुल देवी का है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User