विधायक प्रियंका पेची ने आयोजित किया "होली-मिलन समारोह", रंग-गुलाल के साथ दी शुभकामनाएं
गुना_चाचौड़ा (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची द्वारा क्षेत्र के प्रेम श्री गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और एकता का पर्व है, जो समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।


समारोह के दौरान फाग गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। उपस्थित लोगों ने ढोल-नगाड़ों और होली गीतों पर जमकर उत्साह व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज कर कार्यक्रम का समापन किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)