वजीराबाद में हाई टेंशन खंभे पर चढ़ा युवक, पुलिस-दमकल की घंटों की मशक्कत से सुरक्षित बचाया गया
नई दिल्ली (आरएनआई)। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित गोपालपुर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सुबह करीब 8:46 बजे पुलिस को कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और एहतियाती कदम उठाए। युवक काफी ऊंचाई पर हाई टेंशन तारों के बीच था, जिससे स्थिति बेहद जोखिम भरी बनी हुई थी।
करीब पौने ग्यारह बजे, लंबी मशक्कत के बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बचावकर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
युवक को नीचे उतारने के बाद थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



