संसद की सीढ़ियों पर फिसले शशि थरूर, अखिलेश यादव ने थामकर बचाया गिरने से
नई दिल्ली (आरएनआई)। संसद परिसर में एक पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर सदन की सीढ़ियों पर उतरते समय लड़खड़ा गए। फोन पर बात करते हुए नीचे उतर रहे थरूर का पैर अचानक फिसल गया, लेकिन पास ही खड़े समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत उन्हें सहारा देकर गिरने से बचा लिया।
संसद सत्र के बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर सीढ़ियों पर खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान जैसे ही वे नीचे उतरने लगे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरने की स्थिति में आ गए।
उसी समय उनके बगल में मौजूद अखिलेश यादव ने फुर्ती दिखाते हुए थरूर को मजबूती से पकड़ लिया। अखिलेश की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते शशि थरूर जमीन पर गिरने से बच गए। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने भी थरूर का हालचाल जाना।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में शशि थरूर को कोई चोट नहीं आई। अखिलेश यादव की इस मानवीय पहल की सोशल मीडिया पर भी सराहना की जा रही है और वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



