लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी: रामनाथ विद्रोही

Thursday, June 20, 2024 - 11:53
Updated: 2 years ago
0
लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी: रामनाथ विद्रोही

हाजीपुर (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने कहा है,कि भारत में लोकतंत्र की मज़बूती के लिए प्रेस की आजादी जरूरी है। 

श्री विद्रोही कल पत्रकारों के हित, मान-सम्मान एवं वर्तमान समय में पत्रकारिता पेशे की चुनौतियां आदि समस्याओं पर आयोजित  जिलास्तरीय पत्रकारों के सम्मेलन सह परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री विद्रोही ने कहा कि अगर जिले के पत्रकार समन्वय के साथ उदारता से आम अवाम की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं,तो सरकार और प्रशासन को भी उस समन्वय का वास्तविक सम्मान करना चाहिए उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए प्राथमिकता के साथ एक दूसरे को सहयोग करने का आह्वान किया। 

शहर के रामाशीष चौक स्थित आदर्श होटल सभागार में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता वैशाली प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुबोध कुमार सिंह ने किया। 

सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम सत्र में पत्रकारिता पेशे की चुनौतियां, वर्तमान समय में पत्रकारों की दिशा एवं दशा विषय पर परिचर्चा विषय प्रवेश कराते हुए संचालन कर रहे सुबोध कुमार ने वैशाली प्रेस क्लब के गठन का उद्देश्य, वर्तमान समय में मूल दायित्वों से भटकाव की राह पर पत्रकारिता आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।  

इस मौके पर पत्रकारों सर्वश्री डा. चंद्रभूषण सिंह श​शि, डा. संजय विजित्वर, अमर कुमार चौबे, राहुल सिंह, रंजीत पाठक, देवेश कुमार, टोनी कुमार कौशल, धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, राजकुमार राजू, संजीत कुमार मोती, मनीष कुमार,  वि​नीत कुमार, दीपक शास्त्री, प्रो अमिताभ कुमार, अमरेश श्रीवास्तव, विकास महापात्रा, राजाबाबू, रूपेश सिंह के अलावा जिला मुख्यालय हाजीपुर एवं प्रखंड के कई पत्रकारों ने  समाचार संकलन  के दौरान आने वाली परेशानियौ का जिक्र किया। एल.एस.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User