लखनऊ पहुंचे पीएम का हवाई अड्डे पर उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वागत किया

Dec 25, 2025 - 21:02
Dec 26, 2025 - 10:46
 0  162
लखनऊ पहुंचे पीएम का हवाई अड्डे पर उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री का स्वागत करती उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी

शाहाबाद हरदोई। गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन अवसर पर लखनऊ पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमौसी एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने भव्य स्वागत किया। श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किये जाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा स्वागत किया जाने के वक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0