राम नवमी पर कादीपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

Saturday, March 28, 2026 - 12:48
0
राम नवमी पर कादीपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

सुलतानपुर (आरएनआई) चैत्र मास की पावन राम नवमी श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर कादीपुर क्षेत्र शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर बरवारीपुर से शुभम् सिंह के संयोजन व विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन विहिप के जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय एवं प्रखंड अध्यक्ष हेमन्त शर्मा संरक्षण में नगर इकाई द्वारा किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व शुभम् सिंह, कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, विहिप नगर अध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा बरवारीपुर सती माता मन्दिर प्रांगण से कादीपुर पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम, विहिप के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख नागेन्द्र ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ किया। यह शोभा यात्रा बरवारीपुर बाजार होते हुए कादीपुर नगर के प्रमुख मार्गों पुरानी बाजार, तहसील तिराहा, दोस्तपुर रोड, पटेल चौक, सुलतानपुर रोड से होते हुए प्राचीन सती माता मंदिर बरवारीपुर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ उमड़ी रही और हर ओर भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

रात्रि लगभग नौ बजे तक चले इस उत्सव में व्यापार मण्डल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, केंद्रीय पूजा ब्यवस्था समिति के महामंत्री ललित कसौधन,विनोद सोनी, विहिप के जिला संगठन मंत्री चन्दन, रमेश मोदनवाल , जयहिंद सिंह, संजय सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User