राणा सांगा पर जो कहा वह किताबों में दर्ज...सपा सांसद बोले-हमलावरों को बचा रहा मुख्यमंत्री कार्यालय

रक्त स्वाभिमान रैली के दाैरान सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। घर पर हमला करने के आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया।

Sunday, April 13, 2025 - 16:21
0
राणा सांगा पर जो कहा वह किताबों में दर्ज...सपा सांसद बोले-हमलावरों को बचा रहा मुख्यमंत्री कार्यालय

आगरा (आरएनआई) मेरे घर कातिलाना हमला हुआ। परिवार को मारने की कोशिश की गई। उस दिन मुख्यमंत्री भी शहर में थे। घटना के बाद एफआईआर हुई। थाने में आरोपी थे, उन्हें छोड़ दिया गया। मैं मानता हूं कि हमलावरों को बचाने में मुख्यमंत्री कार्यालय शामिल था। यह आरोप है समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का।

सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने शनिवार को कहा कि 26 मार्च को हुए हमले के बाद मेरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए। जिस तरह से बुलडोजर लेकर हमलावर में घर तक पहुंचे। प्रशासनिक तंत्र फेल रहा। उन लोगों ने विरोध को जो हिंसात्मक तरीका अपनाया था। उसकी इजाजत संविधान नहीं देता। ऐसा तरीका सिर्फ जंगल राज में होता है।

सपा सांसद ने कहा कि राज्यसभा में 21 मार्च को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान जो बात मैंने कही। उसे सभापति ने सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। उपराष्ट्रपति हमारे संरक्षक हैं। मैंने उन्हें बताया था कि मुझे धमकियां मिल रही हैं। फिर भी सुरक्षा पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसलिए मुझे हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

सुमन ने कहा कि मैं 55 वर्ष की राजनीति में हूं। कभी किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा। सिर्फ मुद्दों की राजनीति करता हूं। चाहता हूं कि सभी जाति व धर्मों में आपसी भाईचारा व सद्भाव बना रहे। मैंने राणा सांगा को लेकर जो बात कही थी, वो इतिहासकार सतीश चंद्रा की किताब में दर्ज है। भारत सरकार ने एक टीवी सीरियल बनवाया था भारत एक खोज। उसमें भी इस बात का जिक्र था। इससे ज्यादा प्रामाणिक बात तो कोई दूसरी नहीं हो सकती।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User