राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे, सूरतपुर गांव के दो और चकमजाहिद के एक टॉपर छात्र से मिले जिलाधिकारी, टैलेंट इन साइंस प्रतियोगिता में स्टेट टॉपर हैं ये बच्चे

(उमेश कुमार विप्लवी)

Monday, March 3, 2025 - 12:17
Updated: 2 years ago
0
राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे, सूरतपुर गांव के दो और चकमजाहिद के एक टॉपर छात्र से मिले जिलाधिकारी, टैलेंट इन साइंस प्रतियोगिता में स्टेट टॉपर हैं ये बच्चे

हाजीपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक अध्यनरत 7 कक्षाओं में साइंस के मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए बिहार विज्ञान प्रावैधिकी परिषद की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई।

कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक यानी कुल सात कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कुल 21 स्टेट टॉपर्स में सात स्टेट टॉपर्स वैशाली के हैं।

इसमें छठी कक्षा के प्रथम टॉपर्स देव कुमार, द्वितीय सनी कुमार और तृतीय सपना कुमारी , ये तीनों सूरतपुर गांव के आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

सूरतपुर महुआ अनुमंडल का एक गांव है, जहां की साक्षरता दर 59.05 प्रतिशत है।

बच्चों की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा स्वयं अपने कार्यालय कक्ष में इनसे मिले।  इन्हें सफलता के लिए बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी।

अपने जिलाधिकारी से मिलकर देव कुमार, पिता श्री शिवनाथ रजक, ग्राम चकमजाहिद, सन्नी कुमार, पिता, श्री अरुण साह, ग्राम सूरतपुर, सपना कुमारी, पिता श्री सनोज राय, ग्राम, सूरतपुर काफी प्रसन्न नजर आए।

इन तीन छात्रों के अलावा वैशाली जिला से स्टेट टॉपर में सुगंधा कुमारी, कक्षा सातवीं, मध्य विद्यालय, चंद्रपुरा, राघोपुर, अंशु पटेल, कक्षा सातवीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भानपुर बरेवा,  शुभम कश्यप, कक्षा दसवीं, जवाहर नवोदय विद्यालय और 12वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी,  एसआरडीएस हाई स्कूल, कर्णपुरा शामिल हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User