राजस्थान में एसडीएम का पावर दुरुपयोग: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर थप्पड़

Thursday, October 23, 2025 - 17:16
Updated: 11 months ago
0

राजस्थान (आरएनआई) इस ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग में न तो मैडम को कोई कर्मचारी आंख मारते दिख रहा है और न ही कोई मैडम को माल बताकर क्या माल लग रही है जैसा कुछ कहते देखा सुना जा रहा है। और न ही प्रथम दृष्टया छेड़खानी के मामले को लेकर थप्पड़बाजी हुई है। ये वीडियो ही घटना की सच्चाई का अमिट दस्तावेज है। जो देशभर में वायरल है।

ये किस्सा राजस्थान का है, किस्सा दो दिन पुराना है। यहां के एक एसडीएम ने अफसरी की ठसक दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सिर्फ इसलिए थप्पड़ से मारा था, क्योंकि उसने उनसे पहले दूसरे की कार में सीएनजी भर दी। एसडीएम ने निर्दोष कर्मचारी को थप्पड़ मारा तो बदले में कर्मचारी ने भी एसडीएम का गाल बजा दिया। इतने में पीछे से अफसर पति की पत्नी भी उतर आई। सीसीटीवी में पूरी घटना और आवाज रिकॉर्ड हो गई।

अब शर्मनाक बात देखिए कि एसडीएम ने विक्टिम कार्ड खेलते हुए अपनी पत्नी से शिकायत कराई कि पंप कर्मचारी ने उन्हें आंख मारी, माल कहा इसलिए उनके एसडीएम पति साहब को गुस्सा आ गया। ये चिट्ठी भी जमकर वायरल हो रही है। माने घटना का कारण और पूरी घटना ही बदल दी गई। एसडीएम की पत्नी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को शांति भंग की धारा में हिरासत में ले लिया गया, अनुसंधान जारी है। (ऐसे लोगों का नाम पहचान सब सोशल मीडिया पर उजागर है, होना ही चाहिए, लेकिन यहां स्त्री मर्यादा का ध्यान रखने गुप्त रखा गया है।)

मैं बचपन में सोचता था कि बागी पैदा क्यों होते हैं? तब कारण समझ में नहीं आता था, जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो उनमें सवाल का उत्तर दिखाई देता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User