राजद विधायक के खिलाफ जदयू महिला नेत्री ने कराया केस दर्ज- जमीन से जुड़ा है मामला, विधायक बोले- चुनावी माहौल में फंसाया जा रहा

Sep 15, 2025 - 20:36
Sep 15, 2025 - 20:42
 0  513
राजद विधायक के खिलाफ जदयू महिला नेत्री ने कराया केस दर्ज- जमीन से जुड़ा है मामला, विधायक बोले- चुनावी माहौल में फंसाया जा रहा

मुजफ्फरपुर  : बिहार के मुजफ्फरपुर से राजनीतिक से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहा जेडीयू नेत्री ने राजद विधायक पर भूमि संबंधित मामलों को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है, जिसके बाद मुजफ्फरपुर की राजनीतिक में हलचल पैदा हो गई.

दरअसल बोचहाँ विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक अमर पासवान के खिलाफ अहियापुर थाना में एक केस दर्ज किया गया है, जहा जदयू की महिला नेत्री सविता शाही उर्फ़ पिंकी शाही ने जमीन विवाद को लेकर ये केस दर्ज कराया हैं. इसको लेकर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी हैं. 

जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर की रहने वाली सविता शाही उर्फ़ पिंकी शाही जो जदयू की जिला उपाध्यक्ष हैं, उनके अनुसार 22 अगस्त को अहियापुर थाना में राजद विधायक अमर पासवान के खिलाफ एक आवेदन दिया था जिसमे उन्होंने बताया था कि 72 डिसमिल निजी जमीन पर विधायक अमर पासवान के द्वारा हड़पने की कोशिश की जा रही हैं और जमीन में लगे पीलर को उखाड़ दिया गया हैं और जान से मार देने की धमकी भी दी गई हैं. हालांकि थाना में 14 सितंबर को केस संख्या 1277/25 रजिस्टर्ड किया गया हैं.

इधर अपने ऊपर लगे आरोपों और केस को लेकर राजद विधायक अमर पासवान ने बताया कि ये सभी आरोप गलत हैं, उस जमीन पर बीते कई वर्षों से विवाद चल रहा हैं, और कोर्ट में टाइटल शूट चल रहा हैं. ऐसे में हम उस जमीन पर क्यों जाएंगे. राजद विधायक का आरोप हैं कि चुनावी समय में उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैं, संभवतः उन्होंने खुद पीलर लगाकर तोड़ा होगा. राजद विधायक ने बताया कि इस संदर्भ में CO के समक्ष शनिवारी कोर्ट में टाइटल शूट की बात का जिक्र किया गया हैं, ऐसे में मेरे द्वारा कुछ नही किया गया, ये साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैं.

वहीं केस को लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि अहियापुर थाना में राजद विधायक के खिलाफ नामजद एक आवेदन प्राप्त हुआ था, केस दर्ज कर ली गई हैं, मामले की जाँच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0