यूपी 112 मुख्यालय को धमकी भरा मैसेज, राम मंदिर उड़ाने और ‘अति विशिष्ट’ की हत्या की चेतावनी से हड़कंप

Tuesday, May 12, 2026 - 13:13
0
यूपी 112 मुख्यालय को धमकी भरा मैसेज, राम मंदिर उड़ाने और ‘अति विशिष्ट’ की हत्या की चेतावनी से हड़कंप

लखनऊ स्थित यूपी 112 मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब व्हाट्सएप डेस्क पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज में 24 घंटे के भीतर किसी “अति विशिष्ट” व्यक्ति की हत्या करने और अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एटीएस और खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

जानकारी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित यूपी 112 मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव शनिवार शाम करीब पांच बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान मुख्यालय की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश आया। मैसेज में लिखा था कि 24 घंटे के भीतर एक अति विशिष्ट व्यक्ति की हत्या कर दी जाएगी और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

धमकी मिलते ही मुख्यालय में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की सूचना एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, सुरक्षा मुख्यालय और एटीएस को भी भेज दी गई है। साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमकी भेजने वाले नंबर की लोकेशन और तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां अयोध्या समेत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User