यूपी में ठंड और कोहरे की दस्तक: रातें होंगी सर्द, घटेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Nov 3, 2025 - 10:52
 0  135
यूपी में ठंड और कोहरे की दस्तक: रातें होंगी सर्द, घटेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में अब मौसम ने करवट ले ली है। मोंथा तूफान के प्रभाव के कम होने के बाद राज्य में हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है। दिन की तीखी धूप कमजोर पड़ रही है और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने लगेगी। आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जाने के आसार हैं, जबकि दिन के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा।

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह हल्का कोहरा देखा गया, जबकि दिन में गुनगुनी धूप के बावजूद वातावरण में ठंडक बनी रही। लोग सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार से राजधानी में सुबह के वक्त कोहरा और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।

हवा की गुणवत्ता में गिरावट

राजधानी की हवा की गुणवत्ता (AQI) भी रविवार को चिंताजनक स्तर पर रही। शहर का औसत एक्यूआई 143 दर्ज किया गया।

गोमतीनगर में AQI 241 (बेहद खराब)

लालबाग में 164 (खराब)

तालकटोरा में 133 (खराब)

बीबीएयू में 124 (खराब)

कुकरैल में 107 (खराब)

अलीगंज में 87 (बेहतर) दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, चार नवंबर (मंगलवार) से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है। इस विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत मिले हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत जल्दी हो सकती है। आने वाले सप्ताह में सुबह-शाम ठंडी हवाओं और घने कोहरे के बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी का एहसास और गहराएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.