यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना: रोडवेज बस ट्रक से जा टकराई, 16 यात्री घायल
मथुरा (आरएनआई)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 145 पर इटावा डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ। दुर्घटना में बस की परिचालक द्वारा लापरवाही की बात सामने आई है।
बस दिल्ली से इटावा जा रही थी और नोएडा से आगरा की ओर बढ़ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों की कार्रवाई:
सीओ संजीव राय और थानाध्यक्ष रंजना सचान मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से खंदौली डंपयार्ड भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
घायल यात्रियों में शामिल:
हर्षित – गालिबान, मैनपुरी
अनिल कुमार – ओखर, फिरोजाबाद
अंकित – उदनी, फिरोजाबाद
राहुल – नसीरपुर, मैनपुरी
सुरेश चंद्र – महमूदपुर, कन्नौज
श्रीमती वर्षा – ईखु, एटा
विमल कुमार – बादशाहपुर, मैनपुरी
विपिन कुमार – उमरसेड़ा, इटावा
मयंक प्रजापति – नौरंगाबाद, इटावा
पीयू – औरैया
पायल – ईबु, एटा
कपिल दुबे – नगला मदारी, मैनपुरी
संतोष (परिचालक) – बिहारी, इटावा
दीपक – कौशांबी
अवनीश – मानिकपुर, इटावा
अमन – मानिकपुर, इटावा
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



