बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव राघोपुर से मैदान में
पटना (आरएनआई)। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर सीट से उतारा है, जिसे उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है।
इस सूची में कई वरिष्ठ चेहरों के साथ नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। पार्टी ने तेज प्रताप यादव की जगह महुआ सीट से इस बार मुकेश रोशन को टिकट दिया है। वहीं, चर्चा में रहीं रितु जायसवाल का टिकट काटकर परिहार सीट से डॉ. स्मिता पूर्वे को मौका मिला है।
राजद ने 143 में से 24 सीटें महिलाओं को दी हैं। पार्टी का दावा है कि सूची सामाजिक संतुलन और युवाओं की भागीदारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
प्रमुख उम्मीदवार:
तेजस्वी यादव – राघोपुर
अब्दुस सुबहान – बायसी
अमर पासवान – बोचहां
शैलेंद्र प्रताप सिंह – तरैया
गौतम कृष्ण – महिषी
विनोद मिश्रा – अलीपुर
रविरंजन कुमार – अस्थावां
बोगो सिंह – मटिहानी
ललित यादव – दरभंगा ग्रामीण
बबलू कुशवाहा – कुढ़नी
डॉ. फराज फातिमी – केवटी
निरंजन राय – गायघाट
युसूफ सलाउद्दीन – सिमरी बख्तियारपुर
प्रो. चंद्र शेखर – मधेपुरा
इजराइल मंजूरी – कांटी
राजेश कुशवाहा – हथुआ
पृथ्वी राज – साहेबगंज
चंद्रहास चौपाल – सिहेश्वर
प्रेम शंकर यादव – बैकुंठपुर
दिलीप सिंह – बरौली
देव कुमार चौरसिया – हाजीपुर
भोला यादव – बहादुरपुर
अवध बिहारी चौधरी – सीवान
महिला उम्मीदवारों में शामिल:
रेणु कुशवाहा – बिहारीगंज
अनिता देवी महतो – वारसिलीगंज
माला पुष्पम – हसनपुर
संध्या रानी कुशवाहा – मधुबन
रितु प्रिया चौधरी – इमामगंज
तनुश्री कुशवाहा – बाराचट्टी
चांदनी देवी सिंह – बनियापुर
पिंकी चौधरी – रजौली
शिवानी शुक्ला – लालगंज
डॉ. करिश्मा राय – परसा
प्रेमा चौधरी – पातेपुर
वीणा देवी – मोकामा
डॉ. एज्या यादव – मोहिउद्दीन नगर
रेखा पासवान – मसौढ़ी
रेखा गुप्ता – बांकीपुर
पूर्णिमा देवी – गोविंदपुर
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



