‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

Thursday, April 2, 2026 - 20:41
Updated: 4 months ago
0
‘’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में ग्राम हिनोतिया तहसील आरोन के आवेदक बब्लू पुत्र कमल सिंह अहिरवार, रघुवीर पुत्र बुधराम अहिरवार, विनोद पुत्र थानसिंह अहिरवार निवासी ग्राम हिनोतिया के जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में ग्राम पटवारी द्वारा दल सहित मौके पर जाकर आवेदकगण एवं अनावेदक प्रेमनारायण पुत्र दौलतराम धाकड़ के मध्य मोके पर आपसी सहमति से कृषि कार्य हेतु आवेदक को आवागमन हेतु रास्ता खुलवाया गया। आवेदक एवं अनावेदक एवं मौके पर उपस्थित पंचानों के समक्ष आवेदकगण एवं अनावेदकगण के मध्य रास्ता निकासी संबंधी विवाद का मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से सहमति से निराकरण किया गया। मोके पर उभयपक्ष की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन 

 अमित जैन, हल्का पटवारी भगवत सिंह धाकड़ सहित अन्य थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User