कलेक्ट्रेट में कृषि, उद्यानिकी व मत्स्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

Thursday, April 2, 2026 - 20:44
Updated: 4 months ago
0
कलेक्ट्रेट में कृषि, उद्यानिकी व मत्स्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

गुना (आरएनआई) ‎कलेक्ट्रेट सभागार में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी तथा मत्स्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में कलेक्टर ने मत्स्य विभाग को निर्देशित करते हुए जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उत्पादन हो रहा है, वहां निरंतरता बनाए रखते हुए अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने समितियों के सभी सदस्यों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए और इस कार्य में बेहतर प्रगति लाने पर बल दिया।

‎बैठक में ई-विकास के तहत पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पंजीयन प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नरवाई (पराली) जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

‎बैठक में ‎कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर सख्ती बरती जाए और ऐसे मामलों में छापामार कार्रवाई की जाए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दो माह के राशन वितरण में गुना जिले ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User