मूर्ति विसर्जन स्थल पहुंचे डीएम-एसपी, देखी तैयारियां, सभी एसडीएम घाटों का भ्रमण कर तैयारियों की रिपोर्ट से कराएं अवगत

Tuesday, September 30, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0
मूर्ति विसर्जन स्थल पहुंचे डीएम-एसपी, देखी तैयारियां, सभी एसडीएम घाटों का भ्रमण कर तैयारियों की रिपोर्ट से कराएं अवगत

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने भिटौरा मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग से मूर्ति विसर्जन के लिए गड्ढों की तैयारियों के बारे में पूछा व घाट पर बोट व गोताखोर, रस्सी की व्यवस्था कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन घाटों का भ्रमण कर निरीक्षण कर लें एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराकर की सूचना से अवगत कराएं।

अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बिजली की व्यवस्था निर्बाध रहे। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क पर जहां गड्ढा है वहां बालू या मलबे से पूराई कराकर सड़क को ससमय सही करा लें। जिससे मूर्ति विसर्जन में रास्ते की समस्या न रहे खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन भी विभागों से कोई आवश्यकता हो उनसे समन्वय स्थापित कर सभी कार्य ससमय पूर्ण कराते हुए सूचना से अवगत कराएं। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मूर्ति विसर्जन कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अमरेश सिंह, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User