मुस्कान के सपने के पूरे करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराई थी आर्थिक मदद, बेटी ने आज स्वतंत्रता दिवस पर पर्वत की चोटी पर फहराया तिरंगा,धन्यवाद स्वरूप लहराया सिंधिया का भी प्ले कार्ड

Thursday, August 15, 2024 - 19:42
Updated: 2 years ago
0
मुस्कान के सपने के पूरे करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराई थी आर्थिक मदद, बेटी ने आज स्वतंत्रता दिवस पर पर्वत की चोटी पर फहराया तिरंगा,धन्यवाद स्वरूप लहराया सिंधिया का भी प्ले कार्ड

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा से युवाओं को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते है और उसमें अगर कोई बेटी आगे आना चाहे तो हर प्रकार से मदद करते है। दिनांक 12 जुलाई को केंद्रीय मंत्री से मुस्कान ने अस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। केंद्रीय मंत्री तुरंत इस मामले का सज्ञान लेते हुए अपने पुराने मंत्रालय स्टील मिनस्ट्री के एक विभाग से ढाई लाख रुपया 13 जुलाई को तुरंत जारी कराया था। आज एक महीने बाद मध्यप्रदेश की बेटी व अशोकनगर वासी मुस्कान रघुवंशी ने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। 


आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियस्ज़को पर तिरंगा लहराया दिया है। साथ में मुस्कान ने केंद्रीय मंत्री का आभार दिखाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर व नाम व मंत्रालय लिखा हुआ प्ले कार्ड भी सबसे ऊँची चोटी पर लहराया है। मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही है। मुस्कान ने केवल 23 साल की उम्र में सर्द मौसम में इस चोटी पर चढ़कर देश का गौरव बढ़ाया है इस अभियान में देश के कई हिस्से पर्वतारोही शामिल थे। मुस्कान का लक्ष्य सात महाद्वीपो की सबसे ऊँची चोटीयो को चढ़ने का है।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User