मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार बीमारी के कारण दुःखद मृत्यु हो गई, उनके पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार बीमारी के कारण दुःखद मृत्यु हो गई, उनके पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

Saturday, November 18, 2023 - 16:44
Updated: 3 years ago
0
मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार बीमारी के कारण दुःखद मृत्यु हो गई, उनके पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

हाथरस, (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस पहुंचकर स्वर्गीय मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार के पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुरेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार के परिजन मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार के पार्थिव शरीर पर रीथ एवं पुष्पगुच्छ अर्पित किए गए एवं इसी क्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा उनके पार्थिव शरीर को सरकारी गाडी व गार्द के साथ उनके गंतव्य को रवाना किया गया।  

मुख्य आरक्षी आनन्द कुमार की तैनाती थाना सहपऊ में थी, जिनकी वर्तमान में मा0 न्यायालय सुरक्षा, हाथरस में ड्यूटी लगी थी । जिनकी कल दिनांक 17.11.2023 की रात्रि में दुःखद मृत्यु हो गई है, जो पूर्व से बीमार चल रहे थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User