अधिवक्ता परिषद के प्रेमदत्त गौतम फिर बने अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष

Saturday, November 18, 2023 - 16:47
Updated: 3 years ago
0
अधिवक्ता परिषद के प्रेमदत्त गौतम फिर बने अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष

हाथरस, (आरएनआई) अधिवक्ता के अधिकार और वादकारियों को न्याय के लिए कार्य करने वाला संगठन ही अधिवक्ता परिषद है। जहाँ कार्य को सेवा के भाव से और जिम्मेदारी को धर्म के आधार पर परिणित किया जाता है। एक फिर से जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रेम दत्त गौतम जी बधाई।

यह उद्गार अधिवक्ता परिषद के ऐतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज सभा कक्ष में संपन्न हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन अग्रवाल व शंकर सैनी जी ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए 'बार-बैंच के ताल-मेल' और 'वादकारियों का हित सर्वोच्च' के लिए सेवा भाव से कार्य करने की नसीहत दी। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष के रूप में पुन: प्रेमदत्त गौतम एडवोकेट को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रेमवीर सिंह, कृष्ण कुमार कुलश्रेष्ठ व गिरीश चंद्र शर्मा को चुना गया। जिला सचिव पद पर त्रिलोकी शर्मा, देवकांत कौशिक व विनोद बहादुर सिंह को चुना गया। जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में तेज तर्रार अधिवक्ता देवेश दीक्षित जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला प्रमुख के रूप में मनु भट्ट व ममता कौशिक को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वाध्याय केंद्र प्रभारी व सहाया के रूप में सुरेश चौहान व प्रशांत कौशिक को जिम्मेदारी दी गई। बैठक प्रभारी ध्रुव सिंह तो सदस्यगण के रूप में  यतीश शर्मा, रवि शर्मा, सुरेश कुशवाहा, राजू राज, भूपेंद्र शर्मा, सतीश वांग व विवेक कुलश्रेष्ठ को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर योगांत शर्मा, केके शर्मा, सत्यप्रकाश के अलावा अपर शासकीय अधिवक्ता टरमेश सिंह,  राजपाल सिंह दिशवार,  प्रशांत कमल, कृष्ण गोपाल आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User