मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुम्बा सहित जिला पंचायत सदस्य जिला स्तरीय कार्यक्रम मे हुए शामिल। 

Sunday, September 17, 2023 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ

गुना। (आरएनआई) 10:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल की कुशाभाऊ ठाकरे हॉल से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का फार्म भरकर शुभारंभ किया गया।

गुना में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुम्बा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी सहरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह एवम अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे, जिले की सभी ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल  से मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया गया।  

इस अवसर पर मुख्य मंत्री ने कहा कि 17 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक फार्म भरे जायेंगे,जैसे लाडली बहना योजना के फार्म भरवाये गए हैं वैसे ही फॉर्म हर गांव में भरवाये जाए,लोगो क़ो रोटी कपड़ा के बाद सबसे बड़ी जरूरत मकान की होती है हमारा प्रयास कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User